Sushant singh rajput | Sushant Singh rajput suicide
जैसा कि आप सबने सुना ही होगा कि पिछ्ले दिनों 14 जून को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित आवास में फांसी लगा कर ख़ुदकुशी कर ली. सुशांत सिंह राजपूत के इस कदम के बाद सारा फिल्म जगत शोकाकुल हो उठा है, सुशांत के पटना स्थित आवास में भी ग़म का माहौल है.
एम एस धोनी , केदारनाथ और छिछोरे जैसी सुपरहिट फ़िल्में देने वाले सुशांत सिंह ने ऐसा कदम क्यों उठाया ये सोच कर पूरा फिल्म जगत और उनके फैंस सदमे में हैं। बताया जा रहा है की बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों ने सुशांत का बहिष्कार करना शुरू कर दिया था, किसी भी पार्टी या अन्य आयोजनों में सुशांत को कोई भी आमंत्रण नहीं दिया जाता था | एक इंटरव्यू में सुशांत ने खुद ये बात कबूली थी की बॉलीवुड उन्हें एक परिवार के जैसा नहीं मानता है|
बिहार जैसे छोटे से राज्य से आने वाले सुशांत शुरू से ही मेधावी रहे हैं | वर्ष 2002 में ही उनकी माताजी का देहांत हो गया और उसी सुशांत ने अपनी इंजीनियरिंग की परीक्षा में सातवां स्थान प्राप्त किया था | अपनी पढाई पूरी होने के बाद उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाने की सोची और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे परदे से की जिसमे वो पवित्र रिश्ता नामक धारावाहिक से काफी लोकप्रिय हुए | बॉलीवुड में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत काई पो चे नामक फिल्म से की उसके बाद उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म में अभिनय किया जिसने खूब वाहवाही बटोरी | उसके बाद उनके अच्छे अभिनय का सिलसिला चल पड़ा |
बताया जाता है की पिछले कुछ दिनों में सुशांत के हाथ से कुछ फिल्मे छीन गयी जिसके कारण वो डिप्रेशन में चले गए | पिछले कुछ दिनों से वो अपने डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे | आखिरी बार उन्होंने सुबह 9 बजे अपनी बहन से फ़ोन पर बात की थी और उसके बाद उन्होंने ऐसा कर लिया | भगवान् उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे |
अगर आपको यह लेख पसंद आया तो कृपया नीचे कमैंट्स में अपने भाव जरूर व्यक्त करे|




Impressive and informative too!
ReplyDeleteVery well 💗
ReplyDelete